पानी लेने गई महिला के साथ दर्दनाक हादसा, कुएं में तैरता मिला शव

Edited By Vijay, Updated: 31 May, 2020 07:18 PM

deadbody of woman found in well

ज्वालामुखी के साथ लगते क्षेत्र गुरेड की एक 55 वर्षीय महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मामला तब पेश आया जब उक्त महिला घर के साथ लगते कुएं में पानी भरने के लिए गई हुई थी। जब काफी देर बाद महिला घर नहीं लौटी तब परिजनों सहित...

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा): ज्वालामुखी के साथ लगते क्षेत्र गुरेड की एक 55 वर्षीय महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मामला तब पेश आया जब उक्त महिला घर के साथ लगते कुएं में पानी भरने के लिए गई हुई थी। जब काफी देर बाद महिला घर नहीं लौटी तब परिजनों सहित पड़ोसियों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। इस बीच महिला की चप्पल कुएं के पास देखी गई। जब शक होने पर परिजनों ने कुएं में झांक कर देखा तो महिला कुएं में गिरी हुई थी। उसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान सरिता धीमान द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

मानसिक रूप से परेशान थी महिला

बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी। महिला अपने पीछे 3 बेटियां व 1 बेटे को छोड़ गई है। इनमें से 2 बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि एक बेटा व एक बेटी पढ़ाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो महिला का पति जालन्धर में एक निजी कम्पनी में कार्यरत है व लॉकडाऊन के चलते हुए वहां फंसा हुआ है। डीएसपी ज्वालामुखी तिलकराज ने बताया कि पुलिस ने संबंधित मामले को लेकर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!