पुंछ में शहीद हुए हमीरपुर के लाल का पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2020 05:16 PM

deadbody of soldier of hamirpur martyred in poonch reached his native village

पुंछ में गत दिवस पाक द्वारा की गई गोलाबारी के दौरान शहीद हुए हमीरपुर जिला के गलोड़ खास के 25 वर्षीय सैनिक रोहिन का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर बाद उनके पैतृक गांव पहुंच गया है। बता दें कि शहीद जवान का पार्थिव शरीर सेना के हैलीकॉप्टर में लाया गया है।

हमीरपुर (ब्यूरो): पुंछ में गत दिवस पाक द्वारा की गई गोलाबारी के दौरान शहीद हुए हमीरपुर जिला के गलोड़ खास के 25 वर्षीय सैनिक रोहिन का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर बाद उनके पैतृक गांव पहुंच गया है। बता दें कि शहीद जवान का पार्थिव शरीर सेना के हैलीकॉप्टर में लाया गया है। इस मौके पर प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। रविवार को शहीद का अंतिम संस्कार होने की उम्मीद है।
PunjabKesari, Administration Image

बता दें शहीद रोहिन कुमार पुत्र रसील सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उनकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। अढ़ाई साल पहले पंजाब रैजीमेंट में भर्ती हुए रोहिन कुमार की 2 माह बाद शादी थी, जिसके लिए उन्होंने छुट्टी लेकर घर आना था। वहीं माता-पिता भी बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे लेकिन बेटे के शहीद होने खबर से घर और क्षेत्र के लोग शोक में डूब गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!