गोबिंदसागर झील के किनारे मिला Lab Attendant का शव, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 30 May, 2020 11:31 PM

deadbody of lab attendant found edge of gobindasagar lake

बंगाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बुढवार में गोबिंदसागर झील के किनारे एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। वह लैब अटैंडैंट के पद पर कार्यरत था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके पास से जहरीला पदार्थ भी पुलिस को मिला है।

बंगाणा (ब्यूरो): बंगाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बुढवार में गोबिंदसागर झील के किनारे एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। वह लैब अटैंडैंट के पद पर कार्यरत था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके पास से जहरीला पदार्थ भी पुलिस को मिला है।

शनिवार सायं साढ़े 5 बजे के करीब जब बुढवार के लोगों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा तो तुरंत पंचायत प्रधान को सूचित किया और पुलिस को भी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान नेरी बुधान के राम प्रकाश के रूप में हुई है जोकि बुढवार के स्कूल में लैब अटैंडैंट के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भिजवा दिया है तथा अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!