Kangra: घोटाले के बाद प्रदेश के अधिकारियों ने कर्मचारियों पर बनाया दबाव : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Apr, 2025 09:18 PM

dadasiba scam employee pressure

बिजली परियोजनाओं में घोटालों का जिक्र करते हुए सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को जंडौर में जनसभा को सम्बोधित किया।

डाडासीबा (सुनील): बिजली परियोजनाओं में घोटालों का जिक्र करते हुए सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को जंडौर में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि घोटाले के बाद प्रदेश के अधिकारियों ने कर्मचारियों पर दबाव बनाया। नेता व अधिकारियों की जुगलबंदी के कारण रहस्यमयी परिस्थितियों में विमल नेगी की दुखद मृत्यु हुई। यह जांच का विषय है। पूर्व मंत्री तथा भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने इस मामले पर पहले ही सरकार को चेताया था। कौन सी ऐसी मजबूरी है जिसमें राज्य सरकार सीबीआई जांच से भाग रही है।

कौन से ऐसे तथ्य हैं जिन्हें छिपाने का प्रयास हो रहा है। किन-किन लोगों को कब-कब घूस मिली। यह सब सामने आना चाहिए। आचार संहिता के दौरान देहरा उप चुनाव में महिला मंडलों को पैसे बांटने पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह एक गम्भीर विषय है जिसकी जांच बेहद आवश्यक है। अगर कांगड़ा सैंट्रल को-ऑप्रेटिव बैंक किसी चुनाव को जितवाने के लिए इस तरह का कृत्य करता है तो यह आचार संहिता का सीधे तौर पर उल्लंघन है। रमेश चंद धवाला द्वारा पार्टी के खिलाफ पैरलर संगठन खड़ा करने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे इस विषय पर कुछ नहीं कहना है। भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत राजनीतिक दल है और पार्टी की मजबूती के लिए सभी एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आधा कार्यकाल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस दस गारंटियों में से एक भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई है। प्रदेश पर एक लाख करोड़ से भी ऊपर का कर्ज हो गया है जिसके लिए कांग्रेस सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। गांधी ने खुद को भारत रत्न से सम्मानित किया, राजीव को कांग्रेस सरकार में भारत रत्न मिला लेकिन बीआर अम्बेदकर को उनके निधन के बाद भी भारत रत्न नहीं दिया। गांधी परिवार ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर की बजाय खुद को भारत रत्न देने का काम किया। जब केंद्र में वीपी सिंह जी की सरकार थी तो अटल के अनुरोध पर उस सरकार ने बाबा-साहेब को भारत रत्न देकर उनका सच्चा सम्मान किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!