क्रिसमस के लिए मनाली में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

Edited By Vijay, Updated: 25 Dec, 2020 11:24 PM

crowd of tourist in manali for christmas

नववर्ष से पहले क्रिसमस के लिए पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों का भारी सैलाब उमड़ा है। कोरोना काल में मंदी का सामना कर रहे पर्यटन कारोबारियों के लिए क्रिसमस खुशियां लेकर आई है। देश-विदेश के सैलानी क्रिसमस व नववर्ष का जश्न मनाने मनाली पहुंचे हैं।

मनाली (ब्यूरो): नववर्ष से पहले क्रिसमस के लिए पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों का भारी सैलाब उमड़ा है। कोरोना काल में मंदी का सामना कर रहे पर्यटन कारोबारियों के लिए क्रिसमस खुशियां लेकर आई है। देश-विदेश के सैलानी क्रिसमस व नववर्ष का जश्न मनाने मनाली पहुंचे हैं। क्रिसमस पर कई होटलियरों की ओर से सैलानियों को विशेष पैकेज दिए गए हैं। क्रिसमस के दिन उमड़ी पर्यटकों की आमद के आगे पर्यटन नगरी छोटी पड़ गई है। पर्यटक आज पहली बार कमरे तलाशते दिख रहे हैं। मनाली के सभी होटल पैक हैं जबकि आसपास के होटलों में भी ऑक्यूपैंसी बढ़ गई है।

मुख्य सड़क सहित मनाली के पर्यटन स्थलों में सुबह से ट्रैफिक जाम लगना शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। ट्रैफिक को सुचारू रखने में पुलिस को खूब पसीना बहाना पड़ा। डीएसपी मनाली संजीव कुमार व थाना प्रभारी संदीप पठानिया स्वयं मोर्चा संभालते दिखे। पर्यटन कारोबारियों सुष्मिता, सुनील व अशोक करपा ने बताया कि नववर्ष से पहले क्रिसमस के लिए पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की भीड़ जुट गई है। यहां देश-विदेश के सैलानी क्रिसमस व नववर्ष का जश्न मनाने पहुंच रहे हैं। क्रिसमस पर सैलानियों को विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं, जो नववर्ष पर भी जारी रहेंगे।

मनाली व आसपास के स्नो प्वाइंटों में सैलानी बर्फ  के बीच मस्ती कर रहे हैं। मनाली से लेकर सोलंगनाला में हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। पहली बार मनाली में क्रिसमस के अवसर पर सैलानियों को जाम से परेशान होना पड़ रहा है। मनाली शहर के साथ नेहरूकुंड, सोलंगनाला, अटल टनल व नॉर्थ पोर्टल में शुक्रवार को भारी जाम लगा रहा और सैलानियों को घंटों तक परेशान होना पड़ा। हिमाचल पर्यटन निगम के एजीएम अनिल तनेजा ने बताया कि क्रिसमस के लिए पर्यटन निगम के होटल पैक हो गए हैं। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने बताया कि मनाली क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!