राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस विधायकों का विधानसभा परिसर में प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Edited By Vijay, Updated: 24 Mar, 2023 07:44 PM

congress mlas protest in support of rahul gandhi

कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया।

शिमला (अम्बादत): कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराकर भाजपा उन्हें बदनाम करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार पर अंगुली उठाना राजनीतिक चाल है। गांधी परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानियां दी हैं। पूरे देशभर की जनता राहुल गांधी के साथ है। कांग्रेसी डरने वाले नहीं है।

नेताओं पर केस दर्ज होना आम बात : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि गांधी परिवार इस साजिश से घबराने वाला नहीं है। राहुल गांधी पर ऊंगली उठाने के लिए सरकार झूठ बोलकर सच साबित करने की कोशिश कर रही है। राजनेताओं पर केस दर्ज होना अब आम बात हो गई है।

प्रदेश में कई जगह कांग्रेस के प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों व सभी ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात के एक न्यायालय द्वारा मानहानि के मामले में उनके खिलाफ  दिए गए फैसले के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। शिमला में यह धरना पार्टी मुख्यालय के बाहर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता देवेन्द्र बुशैहरी ने कहा कि इतने बड़े लोकतांत्रिक देश में विपक्षी पार्टी के लोग अपनी बात लोकसभा व राज्यसभा में नहीं उठा सकते, ऐसी तानाशाही वाली सरकार आजादी के बाद पहली बार देखने को मिली है। पूरी प्रदेश कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। 

हिमाचल कांग्रेस राहुल के साथ खड़ी : प्रतिभा सिंह
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी मानहानि केस में कोर्ट के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सच की लडाई लड़ रहे हैं। जीत हमेशा सच की होती है। पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह हिरासत में
नई दिल्ली में राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामले में कोर्ट के फैसले के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के संसद मार्च में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस के अन्य राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मोदी व भाजपा दोनों हैं राहुल फोबिया से ग्रस्त : डाॅ. आजाद
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रवक्ता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाॅ. जय कुमार आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल फोबिया से ग्रस्त होने की बात करते हुए कहा कि देश में राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर उन्हें झूठे केस बनाकर तंग करने का आरोप लगाया है।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!