Kangra: विधानसभा के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ गरजी कांग्रेस, NPS में जमा ₹10 हजार करोड़ वापस करने की उठाई मांग

Edited By Vijay, Updated: 03 Dec, 2025 10:00 PM

congress ministers and mlas protest against central government

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दाैरान बुधवार को भोजन अवकाश में कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। विधायकों-मंत्रियों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

तपोवन (धर्मशाला) (जिनेश): विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दाैरान बुधवार को भोजन अवकाश में कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। विधायकों-मंत्रियों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार से एनपीएस की राशि वापस करने सहित अन्य मांगें उठाई गईं।

कांग्रेस विधायकों ने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का पैसा जारी नहीं किया है और नेता प्रतिपक्ष सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट में लिए गए फैसले की समीक्षा करने की बात कर रहे हैं। विधायक सुरेश ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में ओपीएस देने का फैसला लिया था जिसे जयराम ठाकुर बदलना चाहते हैं।

सत्तापक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों का न्यू पैंशन स्कीम (एनपीएस) में जमा 10 हजार करोड़ रुपए वापस नहीं लौटा रही है। इन्हीं सारे मुद्दों पर सत्ता पक्ष के मंत्रियों व विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि जयराम ठाकुर की इस स्टेटमैंट के बाद कर्मचारी डरे हुए हैं। कर्मचारियों के हितों को खत्म करने की बात विपक्ष द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का काम भाजपा ने राजस्थान में भी किया है।

सुरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के साथ इस बात को कांग्रेस सरकार होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कर्मचारी विरोधी चेहरा इससे बेनकाब हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों का पैसा है तथा इस पैसे को कर्मचारियों को वापस दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के विधायकों को भी इसमें साथ देना चाहिए और केंद्र से कर्मचारियों का पैसा वापस करने की बात करनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!