सुंदरनगर में कांग्रेस लीगल सैल ने फूंका पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर का पुतला

Edited By Vijay, Updated: 29 Dec, 2022 06:12 PM

congress legal cell burnt effigy of former minister bikram thakur

पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक  टिप्पणी काे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक बिक्रम ठाकुर का पुतला फूंका।

सुंदरनगर (गगन): पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक  टिप्पणी काे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक बिक्रम ठाकुर का पुतला फूंका। कांग्रेस द्वारा वीरवार को प्रदेश कांग्रेस लीगल के महासचिव पंडित अरुण प्रकाश के नेतृत्व में सुंदरनगर के ललित चौक पर विधायक बिक्रम ठाकुर का पुतला फूंका गया। इस मौके पर कांग्रेस लीगल सैल के महासचिव पंडित अरुण प्रकाश आर्य ने कहा कि बीते रोज पूर्व मंत्री व मौजूदा विधायक बिक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सहित उनकी पत्नी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। यह भाषा मुख्यमंत्री की पत्नी ही नहीं बल्कि प्रदेश की हर महिला का अपमान है। उन्होंने कहा कि अगर विधायक द्वारा इस नारेबाजी को लेकर माफी नहीं मांगी गई तो आने वाले समय में कांग्रेस द्वारा उनका घेराव भी किया जाएगा। इस मौके पर रितिन शर्मा प्रदेश लीगल सैल के सचिव, जितेंद्र शर्मा प्रदेश लीगल सचिव, चंद्र कौशल युवा कांग्रेस सचिव, राहुल कपूर सचिव जिला मंडी, अमी चंद कन्वीनर लीगल सैल सुंदरनगर, को-कन्वीनर सुप्रिया ऋषि शर्मा, संजय सलवानी, पवन ठाकुर, मनोज, दौलत राम, मणिमहेश, निशीकांत जम्वाल, ओमप्रकाश और विनोद महाजन उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!