बौखलाहट में मुख्यमंत्री जयराम, जल्द नाम के आगे लग जाएगा पूर्व : विक्रमादित्य सिंह

Edited By Vijay, Updated: 30 Nov, 2022 09:02 PM

congress general secretary and mla vikramaditya singh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे उनकी बौखलाहट साफ नजर आ रही है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री थोड़ा धैर्य रखें। प्रदेश की जनता ने अपना...

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे उनकी बौखलाहट साफ नजर आ रही है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री थोड़ा धैर्य रखें। प्रदेश की जनता ने अपना फैसला ले लिया है, जिसका परिणाम 8 दिसम्बर को सामने आएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में अब कुछ ही दिन बचे हैं और उसके बाद मुख्यमंत्री के नाम के आगे पूर्व लग जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की हवा चल रही है। जनता अब खुलकर बोलने लगी है। अधिकारी व कर्मचारी भी जान चुके हैं कि किसकी हवा चल रही है लेकिन मुख्यमंत्री नहीं मान रहे हैं, लगता है कि उनका खुफिया तंत्र उनको लुभाने के लिए सही तथ्य सामने नहीं रख रहा। 

किसी पद के पीछे नहीं और न ही किसी दौड़ में शामिल
एक सवाल के जवाब में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह किसी पद के पीछे नहीं हैं और न ही इसके लिए किसी तरह की दौड़ लगाने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार को जब भी कोई जिम्मेदारी या चुनौती मिली है तो उसे स्वीकार किया है। हर चुनौती को किसी लालसा से नहीं बल्कि पार्टी की मजबूती के लिए  स्वीकार किया है। इन चुनावों में पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया और कई विस क्षेत्रों में प्रचार करने का मौका मिला। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार भी देखा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनका मकसद जनता की सेवा करना और हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम करना है। 

राहुल गांधी को दिया शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्यौता
विक्रमादित्य सिंह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बीते दिनों वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी को प्रदेश में कांग्रेस की जीत के लिए आश्वस्त करते हुए शपथ ग्रहण समारोह में आने का भी न्यौता दिया है। 

खरीद-फरोख्त से इंकार नहीं किया जा सकता
विक्रमादित्य सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ये जरूरी नहीं है कि प्रदेश में खरीद-फरोख्त होगी लेकिन जैसे प्रयास अन्य राज्यों में भाजपा ने किए हैं, उससे इस संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी या अन्य एजैंसियों का दुरुपयोग करते हुए दबाव बनाने का प्रयास कर सकती है, ऐसे में कांग्रेस भी अलर्ट है। उन्होंने कहा कि आजाद प्रत्याशियों के साथ ही बागियों के साथ भी कांग्रेस संपर्क में है। मतगणना से पहले पार्टी हाईकमान पूरी तैयारियों को अमलीजामा पहना देगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!