जयराम-बिंदल के खेद जताने पर सिख समुदाय की नाराजगी खत्म, जानें अब किसके ​खिलाफ मांगी कार्रवाई

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jun, 2025 07:06 PM

paonta sahib controversial remarks sikh community sikh community

पांवटा साहिब में शुक्रवार शाम एक बार फिर सिख समुदाय ने प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए उन शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

पांवटा साहिब/नाहन (आशु): पांवटा साहिब में शुक्रवार शाम एक बार फिर सिख समुदाय ने प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए उन शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने माजरा प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर सिख समुदाय को लेकर विवादित और अभद्र टिप्पणियां की हैं, जिससे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा पांवटा साहिब की जनसभा के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले में खेद जताने पर सिख समुदाय ने अपनी नाराजगी खत्म की।

सिख समुदाय की तरफ से इंद्रजीत सिंह मिक्का ने सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एस.डी.एम. गुंजित सिंह चीमा सहित समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा की गई विवादित टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट मीडिया को दिखाते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन से संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चूंकि भाजपा नेताओं जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल द्वारा मामले में खेद जताया गया है। लिहाजा उनके प्रति समुदाय में अब कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन भाजपा नेता आगे से इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी ऐसी टिप्पणी न करें, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हो।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने सिख समुदाय को लेकर विवादित टिप्पणियां की हैं, उनके खिलाफ वह सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं, क्योंकि पांवटा साहिब बहुत ही शांतप्रिय शहर है, जहां सभी लोग आपस में मिल जुलकर रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालकर इलाके का माहौल खराब करना चाहते हैं, जो सिख समुदाय सहन नहीं करेगा। यदि इस मामले में संबंधित लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता इख्तियार करना पड़ेगा।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!