कांग्रेस 5 नवम्बर को जारी करेगी घोषणा पत्र, जानिए भाजपा का क्या है प्लान

Edited By Vijay, Updated: 03 Nov, 2022 11:14 PM

congress and bjp

कांग्रेस पार्टी 5 नवम्बर को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

शिमला (ब्यूरो): कांग्रेस पार्टी 5 नवम्बर को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कर्मचारियों को ओपीएस देने और महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने सहित अन्य गारंटियों को शामिल किया जाएगा। घोषणा पत्र के माध्यम से कांग्रेस पार्टी युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं कर्मचारियों सहित अन्य वर्गों को रिझाने का प्रयास करेगी।

उधर, भाजपा अपने चुनाव दृष्टि पत्र को 6 नवम्बर को जारी कर सकती है। इससे पहले भाजपा की तरफ से 4 नवम्बर को चुनाव दृष्टि पत्र जारी करने की बात कही गई थी, जिसमें अब बदलाव किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा अपने दृष्टि पत्र में ओपीएस सहित कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट कर सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से इसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में जारी किए जाने की संभावना है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!