Hamirpur: पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं ये 4 खास गाड़ियां, जानें आम जनता को क्या होगा फायदा

Edited By Vijay, Updated: 12 Dec, 2025 07:32 PM

hamirpur police gets 4 hightech vehicles

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर पुलिस को आधुनिकता की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए 4 नए इलैक्ट्रिक वाहन प्रदान किए हैं।

हमीरपुर (अजय): हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर पुलिस को आधुनिकता की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए 4 नए इलैक्ट्रिक वाहन प्रदान किए हैं। इन वाहनों के पुलिस बेड़े में शामिल होने से जिले की कानून व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं में व्यापक सुधार की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा दिए गए इन 4 वाहनों में से 2 गाड़ियां 112 आपातकालीन कॉल्स पर त्वरित कार्रवाई के लिए तैनात की गई हैं। वहीं, बाकी 2 वाहनों का उपयोग विशेष रूप से हाईवे पैट्रोलिंग के लिए किया जाएगा।

ये इलैक्ट्रिक वाहन आधुनिक टैक्नोलॉजी से सुसज्जित हैं। इनका उद्देश्य न केवल प्रदूषण मुक्त वातावरण को बढ़ावा देना है, बल्कि दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र सहायता पहुंचाना भी है। हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को समय पर मदद मिलने और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने में ये गाड़ियां गेम चेंजर साबित होंगी।

हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का उद्देश्य आम जनता को बेहतर और त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस ये वाहन पुलिस की कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे और लोगों की सुरक्षा में कारगर साबित होंगे। एसपी ने पुलिस विभाग को यह सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!