विदेश जाने वाले COVID VACCINE की दूसरी डोज लगवाने इस दिन आएं ऊना अस्पताल

Edited By Vijay, Updated: 16 Jul, 2021 05:43 PM

come on this day to get the second dose of covid vaccine in una hospital

विदेश जाने वालों की सुविधा के लिए कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के लिए सोमवार यानी 19 जुलाई को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि विदेश जाने वाले व्यक्ति जो कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके...

ऊना (विशाल): विदेश जाने वालों की सुविधा के लिए कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के लिए सोमवार यानी 19 जुलाई को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि विदेश जाने वाले व्यक्ति जो कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं, वे 19 जुलाई को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दूसरी डोज लगवा सकते हैं। पहली व दूसरी डोज के लिए 28 दिन का अंतराल होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि लाभार्थी पहली डोज लगने का प्रमाण पत्र, अपना पासपोर्ट तथा विदेश यात्रा का कोई प्रमाण जैसे कि वीजा या एयर टिकट साथ लेकर आएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सीएमओ ने कहा कि विदेश जाने वालों के लिए सिर्फ क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ही विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है इसलिए सभी विदेश यात्री 19 जुलाई को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचकर अपनी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना सुनिश्चित करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!