हिमाचल में बर्फबारी के बाद ठंड का प्रकोप शुरू, -6.9 डिग्री लुढ़का केलांग का तापमान

Edited By Vijay, Updated: 15 Nov, 2022 07:55 PM

cold weather started after snowfall in himachal

हिमाचल की चोटियों में बर्फबारी के बाद ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। धीरे-धीरे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ रहा है। पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं लाहौल-स्पीति के केलांग का न्यूनतम तापमान -6.9 डिग्री...

शिमला (राजेश): हिमाचल की चोटियों में बर्फबारी के बाद ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। धीरे-धीरे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ रहा है। पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं लाहौल-स्पीति के केलांग का न्यूनतम तापमान -6.9 डिग्री तक लुढ़क गया है। प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सैल्सियस की कमी दर्ज की गई है। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 4 डिग्री की गिरावट के बाद 23.9 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। अम्बाला, लुधियाना, पटियाला, हिसार, जयपुर के तापमान में भी 1 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाॅल ने बताया कि पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में धुंध छाने से विजिबिलिटी कम होगी। उत्तर भारत के ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ सकता है। उन्होंने बताया कि कोहरा पड़ना भी शुरू होगा।

इन जगहों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी 
हिमाचल के मनाली, नारकंडा, शिकारी देवी और बिजली महादेव में बीते 24 घंटों के दौरान इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं मैदानी इलाकों में विंटर सीजन की पहली बारिश हुई। बीते 48 घंटों के दौरान लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में सबसे ज्यादा 24 सैंटीमीटर बर्फबारी, कोकसर में 22 सैंटीमीटर, केलांग में 15 सैंटीमीटर, गोंदला में 13 सैंटीमीटर और खदराला में 3 सैंटीमीटर हिमपात हुआ। नवम्बर के पहले पखवाड़े में ही पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। हिमाचल के कई शहरों का तापमान जमावबिंदु से नीचे गिर गया है। कुछ शहरों का पारा 5 डिग्री तक लुढ़क गया है। सर्दी बढ़ने और पानी की पाइपों के जमने से पहाड़ी लोगों को मुश्किल हो रही है। इस ठंड का इम्पैक्ट पड़ोसी राज्यों पर दिखेगा। 

प्रदेश में 2 दिन साफ रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में बुधवार और वीरवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश में धूप खिली रहेगी लेकिन 19 नवम्बर से मौसम फिर करवट बदलेगा। 19 और 20 नवम्बर को प्रदेश में फिर से बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!