Weather Update: राज्य में बढ़ी ठंड, 27 नवम्बर तक बारिश-बर्फबारी के नहीं कोई आसार

Edited By Vijay, Updated: 21 Nov, 2025 07:50 PM

cold wave intensifies in the state no rain or snowfall expected till november 2

राज्य में अब खुश्क ठंड की लहर दौड़ पड़ी है। इस माह के 21 दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक 90 फीसदी कम वर्षा हुई है। इस अवधि में 11.4 मिलीमीटर वर्षा होती है, लेकिन मात्र 1.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

शिमला (संतोष): राज्य में अब खुश्क ठंड की लहर दौड़ पड़ी है। इस माह के 21 दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक 90 फीसदी कम वर्षा हुई है। इस अवधि में 11.4 मिलीमीटर वर्षा होती है, लेकिन मात्र 1.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 27 नवम्बर तक बारिश व बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं, अपितु इस अवधि में मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा, जिससे खुश्क ठंड और बढ़ जाएगी, क्योंकि आगामी 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 5 डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है।
जानकारी के अनुसार राज्य में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। शुक्रवार को प्रदेश का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा, जबकि बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में सामान्य से माइनस 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान ऊना में 26.6 डिग्री, शिमला में 16.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जनजातीय इलाकों में कई स्थानों पर पारा माइनस में बना हुआ है। लाहौल-स्पीति जिला के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस 2.8 डिग्री और केलांग में माइनस 2.1 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण लाहौल-स्पीति के कई गांवों में प्राकृतिक जलस्त्रोत जमने लगे हैं, जिससे स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। सुबह और देर शाम सड़कों पर फिसलन भी बढ़ गई है।

राजधानी शिमला में भी ठंड लगातार बढ़ रही है। शहर का न्यूनतम तापमान बीती रात 8.6 डिग्री से गिरकर अब 7.6 डिग्री पर आ गया है, यानी एक डिग्री की कमी दर्ज हुई है। वहीं निचले हिमाचल में भी ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। खास बात यह है कि हमीरपुर आज शिमला से भी ज्यादा ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। राज्य के अन्य प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो सुंदरनगर 5.7 डिग्री, भुंतर 2.1 डिग्री, कल्पा 0.2 डिग्री, धर्मशाला 9.4 डिग्री, ऊना 8.5 डिग्री, नाहन 8.1 डिग्री, पालमपुर 5.5 डिग्री, सोलन 4.8 डिग्री, कांगड़ा 8.4 डिग्री, मंडी 5.7 डिग्री, बिलासपुर 10.5 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रहा, जबकि कुफरी में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। बर्फबारी न होने के बावजूद दोनों जगहों पर शीतलहर जैसा माहौल बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। आज सुबह कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। सुंदरनगर और बिलासपुर में दृश्यता केवल 100 मीटर तक ही सीमित रही, जबकि मंडी में दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!