Himachal: सीएम सुक्खू का मंडी दौरा कल, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में होगा रोबोटिक सर्जरी का आगाज

Edited By Vijay, Updated: 05 Mar, 2026 02:42 PM

cm sukhvinder singh sukhu

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 6 मार्च को मंडी जिले के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मंडी जिले को करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

मंडी (रजनीश): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 6 मार्च को मंडी जिले के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मंडी जिले को करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरे का मुख्य आकर्षण स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति का आगाज और नाचन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह शिमला से हैलीकॉप्टर के माध्यम से सुंदरनगर पहुंचेंगे। सुंदरनगर में लैंड करने के बाद वे सड़क मार्ग द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए प्रस्थान करेंगे। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री ऐतिहासिक पहल करते हुए 'रोबोटिक सर्जरी सुविधा' का विधिवत उद्घाटन करेंगे। यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस अत्याधुनिक तकनीक के शुरू होने से न केवल मंडी जिला, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के मरीजों को जटिल ऑप्रेशनों के लिए अब बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह के पश्चात मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस दौरान संस्थान की भविष्य की योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर चर्चा की जाएगी।

नाचन विधानसभा क्षेत्र को देंगे करोड़ों की सौगात
नेरचौक के बाद दोपहर के समय मुख्यमंत्री नाचन विधानसभा क्षेत्र के दियारगी पहुंचेंगे। यहां सीएम क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि वे मंच से सरकार की जनहितकारी नीतियों का बखान करेंगे और नाचन क्षेत्र के विकास के लिए भावी योजनाओं का खाका जनता के सामने रखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद पुनः सुंदरनगर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से राजधानी शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!