Kangra: सीएम सुक्खू ने साधा निशाना, बाेले-एकता दिखाने को 5 गुटों में बंटी BJP के पास बोलने के लिए कुछ नहीं

Edited By Vijay, Updated: 28 Nov, 2025 07:20 PM

cm sukhvinder singh sukhu

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि एकता दिखाने को पांच गुटों में बंटी प्रदेश भाजपा के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है।

धर्मशाला (विवेक): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि एकता दिखाने को पांच गुटों में बंटी प्रदेश भाजपा के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार महज जनता की संपदा लूटकर भवन बना रही थी। ठेकेदारों को अनुचित लाभ देने के लिए पूर्व सरकार ने बहुत से भवन ऐसे बना दिए जिनकी जरूरत नहीं थी। इनमें से कई ऐसे भवन हैं, जो खाली पड़े हैं और मौजूदा प्रदेश सरकार इनकी मुरम्मत का खर्चा सरकार उठा रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार को चाहिए था कि वह अच्छा स्कूल बनाते, अस्पतालों के भवनों का कार्य पूरा करते और जहां कार्यालयों की दिक्कत है वहां कार्यालय पूरा करती। सुक्खू ने कहा कि अभी भी कई अस्पतालों के हालात ऐसे हैं, जहां 15-15 साल पुरानी एक्स-रे मशीनें लगी हैं। इन समस्याओं को हम दूर करते हुए बजट का उचित प्रबंध करके बजट को उचित जगह लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के बिना बजट के शिलान्यासों को हमारी सरकार पूरा कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!