Shimla: अधिकारियों की जवाबदेही की जाएगी सुनिश्चित, जन समस्याओं का मौके पर होगा निपटारा : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Oct, 2024 05:10 PM

cm sukhvinder singh sukhu

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा डोडरा क्वार से शुरू किए गए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को अब मंत्री आगे बढ़ाएंगे।

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा डोडरा क्वार से शुरू किए गए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को अब मंत्री आगे बढ़ाएंगे। इसी कड़ी में सभी कैबिनेट मंत्री प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों का दौर कर जनता से सीधा संवाद करेंगे। इसको लेकर प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। कैबिनेट मंत्री माह में कम से कम एक बार दूरदराज क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान लोगों की जो समस्याएं सामने आएंगी, उनका निपटारा समयबद्ध हो, उसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री न केवल दूरदराज क्षेत्रों का दौरा करेंगे बल्कि उनका रात्रि ठहराव भी वहीं होगा। मुख्यमंत्री सुक्खू स्पष्ट कर चुके हैं कि व्यवस्था परिवर्तन की पहल और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने गांवों की ओर रुख करने का निर्णय लिया है, ताकि विकास कार्यों के माध्यम से उन्हें मुख्य धारा में लाया जा सके। सीएम का कहना है कि गांव के लोग भोले-भाले तथा मेहनती हैं, जो रोजमर्रा की कठिनाइयों का डटकर सामना करते हैं तथा वर्तमान सरकार उनकी कठिनाइयों को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनके घरद्वार पर जाकर उनसे संवाद करेगी।

साथ ही जन समस्याओं का मौके पर निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री कई अन्य दूरदराज क्षेत्रों के दौरे पर जाएंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य के गठन के बाद से कई मुख्यमंत्री डोडरा क्वार क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं लेकिन अब तक किसी भी मुख्यमंत्री ने यहां रात्रि विश्राम नहीं किया था। ऐसे में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू डोडरा क्वार में रात्रि विश्राम करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!