पंचकूला में 74 घंटे से कैदी बने बैठे हैं कांग्रेस के 6 बागी, पहले कैद से तो छूटें : सुक्खू

Edited By Vijay, Updated: 01 Mar, 2024 11:58 PM

cm sukhvinder singh

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के 6 बागी सदस्य पंचकूला में 74 घंटे से कैदी बने बैठे हैं। ऐसे में वे पहले कैद से तो छूटें। उन्होंने कहा कि उनकी सिर्फ एक सदस्य से पहले बात हुई थी, जिसने खेद जताया था। उन्होंने कहा कि परिवार में...

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के 6 बागी सदस्य पंचकूला में 74 घंटे से कैदी बने बैठे हैं। ऐसे में वे पहले कैद से तो छूटें। उन्होंने कहा कि उनकी सिर्फ एक सदस्य से पहले बात हुई थी, जिसने खेद जताया था। उन्होंने कहा कि परिवार में मनमुटाव चलता रहता है। ऐसे में यदि किसी को पछतावा है तो माफी देने में कैसा हर्ज है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश विधानसभा में देर शाम पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष की तरफ से की जा रही बयानबाजी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर पहले मैजोरिटी अप्रूव करें, लेकिन वे प्रलोभन देकर एमलए को अपने पाले में न करें। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑप्रेशन लोटस के माध्यम से भाजपा ने सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया है। उनकी सरकार को जनता ने 5 वर्ष तक जनादेश दिया है। भाजपा को चाहिए कि वह 5 वर्ष के बाद जनता के बीच जाए।

विधानसभा अध्यक्ष ने चाय पर बुलाया, इसलिए कैबिनेट को किया स्थगित
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ विधानसभा पहुंचने पर कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उनको चाय पर बुलाया था। इस कारण कैबिनेट को स्थगित करके चाय पीने आ गए। उन्होंने कहा कि अब मंत्रिमंडल बैठक का आयोजन शनिवार को होगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा मंत्रिमंडल के कई अन्य सदस्य व सीपीएस भी विधानसभा में मौजूद थे।

नंद लाल वरिष्ठ विधायक इसलिए दिया कैबिनेट रैंक
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य वित्त आयोग के 7वें अध्यक्ष बनाए गए नंद लाल शिमला के वरिष्ठ विधायक हैं, इसलिए उनको कैबिनेट रैंक दिया गया है। उनको यह दायित्व सौंपा जाना पहले से प्रस्तावित था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!