Weather Update: हिमाचल में मानसून की फुल एंट्री, अगले 24 घंटाें में इन जिलाें में भारी बारिश की संभावना

Edited By Vijay, Updated: 24 Jun, 2025 08:09 PM

weather update

हिमाचल के पूरे हिस्सों व क्षेत्रों में मानसून पहुुंच चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया है। शिमला, सिरमौर, किन्नौर और कांगड़ा जिलाें के कुछ भागों में बीते 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी।

शिमला (राजेश): हिमाचल के पूरे हिस्सों व क्षेत्रों में मानसून पहुुंच चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया है। शिमला, सिरमौर, किन्नौर और कांगड़ा जिलाें के कुछ भागों में बीते 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। वहीं 4 दिन के बाद मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। मानसून के चलते शिमला में दोपहर बाद सवा 2 बजे कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इससे शिमला का मौसम सुहावना हो गया है। वहीं प्रदेश के 4 जिलों हमीरपुर, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा में बीती रात को भी जमकर बारिश हुई। नादौन में सबसे अधिक 63.5 मिलीमीटर बारिश हुई। कांगड़ा में 55.5 मिलीमीटर, पांवटा साहिब में 49.0, हमीरपुर में 46.0, नेरी में 39.0, मंडी में 34.2 और सुजानपुर में 20.8 मिलीमीटर बारिश हुई वहीं अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा।

25 जून काे 5 जिलों में ऑरैंज अलर्ट
वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के लिए कुल्लू, मंडी व शिमला में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अतिरिक्त बिलासपुर, चम्बा, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन व ऊना जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 25 जून के लिए 5 जिलों में ऑरैंज अलर्ट दिया गया है। यह चेतावनी ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर जिलों को दी गई है। बिलासपुर, मंडी, शिमला और सोलन जिलाें के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

26 व 27 को इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने 26 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिलाें में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलाें में यैलो अलर्ट दिया गया है। वहीं 27 जून को वैस्टर्न डिस्टरबैंस फिर कमजोर पड़ेगा। इस दिन केवल मंडी जिला में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इस दिन हमीरपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलाें में यैलो अलर्ट दिया गया है। अन्य 7 जिलों में मौसम साफ रहेगा।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!