हिमाचल में एक ही दिन में होंगी 68 विजय संकल्प रैलियां : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 28 Oct, 2022 09:26 PM

cm jairam thakur in mandi

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस आज परेशान है और उसे चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में शुक्रवार देर शाम मंडी में पत्रकारों से बातचीत में कही।

मंडी (रजनीश): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस आज परेशान है और उसे चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में शुक्रवार देर शाम मंडी में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि हम आश्वस्त हैं कि जनता के आशीर्वाद से हम रिवाज बदलेंगे और फिर से सरकार बनाकर प्रदेश की सेवा करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 30 अक्तूबर को प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करके इतिहास बनाने जा रही है। प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार रिवाज बदलना है और फिर से बीजेपी की सरकार बनानी है। इसी निश्चय के साथ भारतीय जनता पार्टी भी सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रैलियां करेगी।

जयराम ठाकुर ने बताया कि इन रैलियों को संबोधित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिमाचल आ रहे हैं। रविवार को 32 स्टार प्रचारक प्रदेश के विभिन्न जिलों और विधानसभा सीटों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी हिमाचल प्रदेश की जनता को संबोधित करने देवभूमि आएंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!