CM जयराम ने फतेहपुर व जुब्बल-कोटखाई में जनता से की ये अपील, कांग्रेस पर साधा निशाना

Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2021 12:04 AM

cm jairam s rally in fatehpur and jubbal kotkhai

फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से आग्रह करते हुए कहा कि फतेहपुर को इस बार फतह करके दो, मैं विकास की गंगा बहा दूंगा। उन्होंने कहा कि फतेहपुर की जनता ने पिछले 13 वर्षों से भाजपा को...

फतेहपुर/जुब्बल-कोटखाई (अजय/ब्यूरो): फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से आग्रह करते हुए कहा कि फतेहपुर को इस बार फतह करके दो, मैं विकास की गंगा बहा दूंगा। उन्होंने कहा कि फतेहपुर की जनता ने पिछले 13 वर्षों से भाजपा को संन्यास दिया है, इसे खत्म करके अब भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में अपना मत दें। वहीं प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है, अब आपके सहयोग की उम्मीद है।

जुब्बल-कोटखाई सीट पहले भी भाजपा की थी और अब भी भाजपा के पास रहनी चाहिए

इसके पश्चात जुब्बल-कोटखाई में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सीट पहले भी भाजपा की थी और अब भी भाजपा के पास रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सबसे पहले स्व. नरेंद्र बरागटा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र से 2 मुख्यमंत्री रहे हैं। जितना लगाव उन्हें इस क्षेत्र से था, उतना ही लगाव मुझे भी है। मुझसे पहले पांच मुख्यमंत्री रहे लेकिन किसी ने ऐसी व्यवस्था नहीं की होगी कि एक साथ किसी क्षेत्र को 2-2 एसडीएम कार्यालय एक साथ दिए गए हों और साथ में फायर स्टेशन भी दिया गया। इसलिए दिया क्योंकि मुझे लगता है कि ये क्षेत्र मेरे क्षेत्र की तरह है।

शोर मचाते हैं हमारे मित्र कांग्रेसी

जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों सेब के दाम कम हुए, चिंता का विषय था। हमने आपसे कहा था कि थोड़ा रुकिए। अच्छे माल के अच्छे दाम मिलते हैं। हमारे कुछ कांग्रेसी मित्र शोर करते हैं लेकिन क्या कांग्रेस के कार्यकाल में सेब के सिर्फ अच्छे ही दाम मिलते थे? क्या उनके कार्यकाल में महंगाई खत्म हो गई थी? क्या उनके कार्यकाल में बेरोजगारी नहीं थी?

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!