Edited By Jyoti M, Updated: 24 Apr, 2026 10:53 AM

शिमला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जुब्बल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। स्थानीय महिला मंडल झगटन की सतर्कता एवं सूचना के आधार पर अवैध शराब की तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया गया है।
शिमला। शिमला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जुब्बल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। स्थानीय महिला मंडल झगटन की सतर्कता एवं सूचना के आधार पर अवैध शराब की तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया गया है।
थाना जुब्बल पुलिस टीम ने महिला मंडल झगटन की सदस्यों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर बडेश (गांव झगटन के समीप) में एक कार संख्या HP-01A-9727 को रोका, जो सवाड़ा बाजार की ओर से आ रही थी। वाहन की जांच के दौरान उसमें सवार शेर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी सैज कुनैन, डाकघर खरोड़ा, तहसील चकराता, जिला देहरादून (उत्तराखंड), वर्तमान निवासी मंडल कैंची तथा इंद्र सिंह पंता पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव धाड़ी घुंसा, तहसील जुब्बल, जिला शिमला के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई।
तलाशी के दौरान वाहन से 84 बोतल अवैध देशी शराब (7 पेटियां) बरामद की गई, जिसमें 36 बोतल सुपर संतरा, 24 बोतल नाटी नं. 1 तथा 24 बोतल संतरा नं. 1 शामिल हैं।
इस संबंध में थाना जुब्बल में अभियोग संख्या 20/2026 अधीन धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।