आनी के जाबन में बादल फटा, देहूरी खड्ड का जलस्तर बढ़ा...घर छोड़ भागने को मजबूर हुए लोग

Edited By Vijay, Updated: 28 Jul, 2023 11:41 PM

cloudburst in aani

आनी के जाबन में शुक्रवार रात्रि अचानक बादल फटने की सूचना मिली है। बादल फटने के चलते देहूरी खड्ड  का जलस्तर बढ़ गया।

कुल्लू (ब्यूरो): आनी के जाबन में शुक्रवार रात्रि अचानक बादल फटने की सूचना मिली है। बादल फटने के चलते देहूरी खड्ड का जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते आनी में स्थित कियार कालोनी सहित देहूरी खड्ड  के किनारे रहने वाले दर्जनों घरों के लोग अपने-अपने घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए। बता दें कि बीते वर्ष भी देहूरी खड्ड  में बाढ़ आने से भारी नुक्सान हुआ था। डीसी कुल्लू ने देहूरी खड्ड के आसपास रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। वहीं पुलिस थाना आनी ने सायरन बजाकर सभी लोगों को आगाह कर दिया है। अंधेरा होने के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच हुई है। खड्ड किनारे रहने वालों को दुर्गा माता मंदिर आनी में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!