Himachal: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू फिर हुए बीमार, जांच के लिए IGMC पहुंचे

Edited By Vijay, Updated: 24 Sep, 2024 09:42 PM

chief minister sukhwinder singh sukhu falls ill again

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अब फिर से इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। लगभग 9 बजे उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

शिमला (संतोष): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अब फिर से इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। लगभग 9 बजे उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। हालांकि इससे पहले ही 8:30 बजे अस्पताल प्रशासन को अलर्ट कर दिया था और उनके सरकारी आवास से मुख्यमंत्री को लाने के लिए रोगी वाहन को भी भेज दिया गया था। डॉक्टरों की टीम भी इस दौरान साथ गई थी। डॉक्टरों की मानें तो मुख्यमंत्री को छाती में दर्द की शिकायत है, इसके साथ थोड़ी अन्य दिक्कतें भी आ रही हैं इसलिए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।

बता दें कि अभी 3 दिन पहले ही तबीयत खराब होने के कारण मुख्यमंत्री को अस्पताल में लाया गया था। उस दौरान डॉक्टर ने उनका अल्ट्रासाऊंड और अन्य रूटीन टैस्ट करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी थी और आराम की सलाह दी थी। इसके बाद से मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर आराम कर रहे थे। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में बुलेटिन जारी किया गया है। डाक्टरों ने बताया कि मुख्यमंत्री की छाती का ऐक्स-रे व इसीओ किया गया है। टैस्ट की रिपोर्ट नॉरमल आई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!