Chamba: अचानक तबीयत बिगड़ने से युवक की मौ/त, परिवार का था इकलौता बेटा

Edited By Jyoti M, Updated: 09 Oct, 2024 02:17 PM

chamba young man dies due to sudden deterioration in health

उपमंडल सलूणी के गांव केहमली के जय किशन के इकलौते बेटे विनोद कुमार की आकस्मिक मृत्यु होने से क्षेत्र में शौक की लहर है। विनोद कुमार की घर में अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया।

हिमाचल डेस्क (शक्ति): उपमंडल सलूणी के गांव केहमली के जय किशन के इकलौते बेटे विनोद कुमार की आकस्मिक मृत्यु होने से क्षेत्र में शौक की लहर है। विनोद कुमार की घर में अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया। उसे उसके पिता जय किशन और चाचा राजेश कुमार नागरिक अस्पताल सलूणी ले गए।

जहां पर चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देने उपरांत उसकी बिगड़ती तबीयत को मध्यनजर रखते हुए उसे पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज चम्बा रैफर किया।

पिता और चाचा उसे पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडीकल कॉलेज चम्बा को ले जा रहे थे कि कियानी नामक स्थान पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। उसके पिता जय किशन लोक निर्माण विभाग में बतौर बेलदार तैनात हैं जबकि माता गृहिणी हैं। वह जय किशन का इकलौता बेटा था जबकि दो बेटियां हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!