Himachal: अब QR कोड से मिलेगी चम्बा के ऐतिहासिक अखंड चंडी पैलेस की जानकारी

Edited By Vijay, Updated: 08 Feb, 2025 06:32 PM

chamba s historic akhand chandi palace

जिला चम्बा के ऐतिहासिक स्थल अखंड चंडी पैलेस व चम्बा पुस्तकालय की पूरी जानकारी अब एक क्लिक पर क्यूआर कोड के माध्यम से स्थानीय लोगों व पर्यटकों को मिलेगी।

चम्बा (काकू): जिला चम्बा के ऐतिहासिक स्थल अखंड चंडी पैलेस व चम्बा पुस्तकालय की पूरी जानकारी अब एक क्लिक पर क्यूआर कोड के माध्यम से स्थानीय लोगों व पर्यटकों को मिलेगी। क्यूआर कोड स्कैन करने पर संबंधित स्थल की पूरी जानकारी लिखित तौर पर उपलब्ध होगी। वहीं ऑडियो के माध्यम से भी जानकारी मिलेगी। शनिवार को अखंड चंडी पैलेस का डिजिटाइजेशन करते हुए एक क्यूआर कोड जारी किया गया। यह कोड बुक माई एक्सपीरियंस वैबसाइट पर उपलब्ध रहेगा, जैसे ही पर्यटक इसे स्कैन करेंगे तो उन्हें अखंड चंडी पैलेस के इतिहास से लेकर इसके महत्व सहित तमाम जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। यह जानकारी हिंदी व अंग्रेजी भाषा में लिखी होने के साथ ही ऑडियो के जरिये भी मिलेगी। पर्यटक मंदिर के बारे में पूरी जानकारी सुन भी सकते हैं। 

क्यूआर कोड नॉट ऑन मैप व एक्ट संस्था की ओर से तैयार किया गया है। जिला मुख्यालय चम्बा में शनिवार को नॉट ऑन मैप, जिला पर्यटन विभाग चम्बा, बुक माई एक्सपीरीयंस, भाषा विभाग, एक्ट संस्था तथा सेवा हिमालया के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाषा एवं संस्कृति, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क तथा ऊर्जा विभाग के सचिव राकेश कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अखंड चंडी पैलेस के क्यूआर कोड का शुभारंभ किया। इस दौरान चम्बा के ऐतिहासिक स्मारकों का डिजिटाइजेशन करने के लिए जिला पर्यटन विभाग, नॉट ऑन मैप संस्था ने एक्ट संस्था के साथ मिलकर क्यूआर कोड पर तैयार योजना की जानकारी दी।

सचिव राकेश कंवर ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भी पर्यटक किसी ऐतिहासिक स्थल पर आते हैं तो उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं, ताकि संबंधित ऐतिहासिक स्थल को जानने की उनकी जिज्ञासा शांत हो सके। अब उन्हें क्यूआर कोड से यह जानकारी आसानी से उपलब्ध रहेगी। जबकि, अन्य ऐतिहासिक स्थलों के कोड भी तैयार किए जा रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!