Shimla: बैलेट पेपर से हों चुनाव, सभी तरह की शंका दूर हो जाएगी : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Oct, 2024 09:19 PM

chamba road accident young man death

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश में बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2029 में एक देश एक चुनाव की बात की जा रही है तो बैलेट पेपर से क्यों चुनाव नहीं करवाए जा सकते।

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश में बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2029 में एक देश एक चुनाव की बात की जा रही है तो बैलेट पेपर से क्यों चुनाव नहीं करवाए जा सकते। मुख्यमंत्री ने एक राष्ट्रीय निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में ये बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से चुनावों के दौरान उत्पन्न होने वाली सभी तरह की शंका भी दूर हो जाएगी। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि जिन देशों ने ईवीएम को बनाया है, वहां पर भी वह बैलेट पेपर से चुनाव करवा रहे हैं। ऐसे में जब उन देशों ने ही ईवीएम से चुनाव करवाना बंद कर दिए हैं तो फिर हमारे देश में इससे चुनाव क्यों हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा चुनाव में शक वाले बयान पर कहा कि राजनीति में यदि शक नहीं होगा तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह को लेकर पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि वह युवा हैं, उन्हें बोलने का पूर्ण अधिकार है और अभी वह सीख रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह के सीएम योगी आदित्यनाथ के फैन होने पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि वह योगी के फैन नहीं हैं। उनकी छोटी सी बात को बड़ा बनाने के प्रयास हुए हैं। इसको लेकर मंत्री स्पष्टीकरण भी दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के बयान को अलग तरीके से दिखाया, जिसमें भाजपा ने उस बयान का लाभ उठाने का प्रयास किया। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने चुनाव से पहले प्रदेश पर 85 हजार करोड़ का कर्ज और कर्मचारियों की 10 हजार करोड़ की छठे वेतन आयोग की लायबिलिटी प्रदेश पर छोड़ी है। उन्होंने कहा कि कर्ज के बाद कर्ज की अदायगी भी होती है, उसके लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। सीएम सुक्खू ने कहा कि वह सत्ता के सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता में आए हैं।

पूर्व सरकार में हुआ अवैध निर्माण
मुख्यमंंत्री सुक्खू ने कहा कि शिमला के संजौली में बीते दिनों जो प्रदर्शन हुआ था, वह भाजपा द्वारा प्रायोजित था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के समय में वहां अवैध मस्जिद का निर्माण नहीं हुआ है बल्कि पूर्व भाजपा कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की यह संस्कृति है कि मुस्लिम समुदाय ने स्वयं आगे आकर अवैध निर्माण को गिराने की बात कही।

भाजपा ने लगाया था टैक्स, वर्तमान सरकार ने किया सुधार
सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा अपनी राजनीति चमकाने के लिए बीच-बीच में कुछ ऐसे शब्द ढूंढ कर लाती है, जिनका सत्य घटना से कोई तात्पर्य नहीं होता है। उन्होंने कहा कि 2018 में भाजपा सरकार ने ही टॉयलेट टैक्स लगाया था, जबकि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने इसमें सुधार किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने निर्णय लिया था कि प्रदेश में जो बड़े-बड़े होटल व उद्योग हैं तथा जिनके पास पानी के कनैक्शन तो अपने हैं, लेकिन वह सीवरेज सरकार का इस्तेमाल करते हैं। उनसे पूर्व सरकार ने एक्स्ट्रा सीट पर सीवरेज टैक्स वसूलने का निर्णय लिया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!