चंबा के DSP रामकरण राणा का DGP डिस्क अवार्ड के लिए चयन

Edited By Ekta, Updated: 17 Feb, 2019 01:49 PM

chamba dsp ram karan rana selection for dgp disk award

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने 16 अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्ष 2016 में किए गए सराहनीय कार्य के लिए डीजीपी डिस्क सम्मान के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला के द्वारा चयन किया गया है। जिसमें चंबा जिला के डीएसपी रामकरण राणा को उनके सराहनीय कार्य के लिए...

डल्हौजी (सुभाष महाजन): हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने 16 अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्ष 2016 में किए गए सराहनीय कार्य के लिए डीजीपी डिस्क सम्मान के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला के द्वारा चयन किया गया है। जिसमें चंबा जिला के डीएसपी रामकरण राणा को उनके सराहनीय कार्य के लिए डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चयन किया गया है।

उनका यह चयन विजिलेंस थाना चंबा में किए गए सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए चयन किया गया है। जिसमें उन्होंने रिश्वत के 6 केस रंगे हाथ पकड़े थे। जिसमें एसडीओ को 20,000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था और अन्य केस जिसमें की जेई, प्रधान, क्लर्क शामिल है। डीएसपी रामकरण राणा बतौर एसएचओ भी बेस्ट पुलिस स्टेशन के अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं जब वह जिला कुल्लू के ब्रजार थाने में 2007 में बतौर एसएचओ थे। उन्हें इनाम के तौर पर 5000 की नगद राशि दी गई थी। राणा 20 मार्च 2018 से बतौर DSP/SDPO सलूणी कार्यरत हैं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!