Chamba: जोत मार्ग पर ब्रेक फेल होने से पलटी कार, 2 लोगों को आई चोटें

Edited By Jyoti M, Updated: 13 Sep, 2024 12:08 PM

chamba car overturned due to brake failure on jot marg 2 people injured

चम्बा जोत मार्ग पर गुंईनाला के पास वीरवार को एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे में कार सवार 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार की ब्रेक फेल हो गई। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क में ही...

चम्बा, (रणवीर): चम्बा जोत मार्ग पर गुंईनाला के पास वीरवार को एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे में कार सवार 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार की ब्रेक फेल हो गई। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क में ही पलट गई।

कार जोत से चम्बा की तरफ आ रही थी। कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। गौरतलब है कि तीखी चढ़ाई होने की वजह से इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।

हालांकि लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए हैं ताकि बाहर से आने वाले वाहन चालक मार्ग की स्थिति को देखकर सतर्क हो जाएं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!