Breaking

केंद्रीय टीम ने सोलन में किया बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, 365 करोड़ का आंका नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 19 Jul, 2023 09:01 PM

central team estimates rs 365 crore loss in solan

केंद्रीय टीम ने जिला सोलन में भारी बारिश से 365 करोड़ रुपए नुक्सान आंका है। अभी तक जिले में प्रभावित परिवारों को 1.18 करोड़ रुपए की राहत राशि प्रदान की गई है।

सोलन (ब्यूरो): केंद्रीय टीम ने जिला सोलन में भारी बारिश से 365 करोड़ रुपए नुक्सान आंका है। अभी तक जिले में प्रभावित परिवारों को 1.18 करोड़ रुपए की राहत राशि प्रदान की गई है। सोलन में केंद्रीय टीम द्वारा भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुक्सान का आकलन किया गया। दल ने बुधवार को सोलन जिले के परवाणू, कामली, कोटी, जाबली, धर्मपुर, सिहारड़ी, सुल्तानपुर, रून्दनघोड़ों, क्यार और शामती में भारी वर्षा के कारण हुए नुक्सान का जायजा लिया। दल ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर हुई क्षति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। दल ने तदोपरांत सोलन में इस संबंध में आयोजित एक बैठक में विस्तृत प्रस्तुतिकरण के माध्यम से नुक्सान की वास्तविक स्थिति जानी और पूर्ण ब्यौरा प्राप्त किया।

PunjabKesari

राष्ट्रीय राजमार्ग-5 तथा 105 को पहुंचा काफी नुक्सान 
बैठक में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी दी गई कि सोलन जिले में भारी वर्षा से राष्ट्रीय राजमार्ग-5 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-105 को काफी नुक्सान पहुंचा है। जिले में अभी तक कुल 810 आवास, 12 श्रमिक शैड, 153 पशुशालाएं, 3 घराट एवं 429 सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हुई हैं। विद्युत बोर्ड के 1483 ट्रांसफार्मर को नुक्सान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग के 184 मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। जल शक्ति विभाग की 294 योजनाओं को नुक्सान पहुंचा है। बैठक में जानकारी दी गई कि विद्युत बोर्ड द्वारा 1473 ट्रांसफार्मर ठीक कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग की 184 क्षतिग्रस्त सड़कों में से 162 सड़कों की मुरम्मत कर दी गई है। जल शक्ति विभाग की 285 योजनाओं को पुन: आरम्भ कर दिया गया है। जिले में कुल 3081 हैक्टेयर कृषि योग्य भूमि भारी वर्षा के कारण प्रभावित हुई है। इस कारण लगभग 897 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

शामती क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण 200 बीघा से अधिक भूमि को नुक्सान
सोलन के शामती क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण 200 बीघा से अधिक भूमि को नुक्सान पहुंचा है। यहां इस कारण 132 आवास पूर्ण अथवा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस आपदा से शामती क्षेत्र के 108 परिवार प्रभावित हुए हैं। इनमें से ऐसे 50 व्यक्ति जिनके पास आवास सुविधा नहीं है, की जटोली मंदिर स्थित राहत शिविर में रहने की व्यवस्था की गई है। शामती पटवार वृत्त के क्यार गांव में भी 5 आवास क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिले में सोलन उपमंडल में शिव मंदिर जटोली स्थित राहत शिविर में 40, सपरून गुरुद्वारा में 4 तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला गमझून में 56, कसौली उपमंडल में संतोषी माता मंदिर में 24 तथा अर्की उपमंडल के राजकीय माध्यमिक विद्यालय जुबला, बणिया देवी में 80 प्रभावित लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है।

भूस्खलन के कारण 3 व्यक्तियों की हुई मौत
केंद्रीय दल को अवगत करवाया गया कि सोलन जिले में भारी वर्षा में हुए भूस्खलन के कारण 3 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल ने सभी विभागों से वर्षा के कारण हुए नुक्सान की पूर्ण जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल में सड़क परिवहन एवं उच्च मार्ग मंत्रालय के अधीक्षक अभियंता वरुण अग्रवाल, केंद्रीय कृषि मंत्रालय के उपायुक्त (फसल) सुधीर सिंह भदौरिया, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक शैलेश कुमार तथा राष्ट्रीय रिमोट सैंसिंग केंद्र के वैज्ञानिक अभिनव शुक्ला सम्मिलित थे । इस अवसर पर परवाणू में नगर परिषद की अध्यक्ष निशा शर्मा ने पार्षदों सहित टीम से मुलाकात की और उन्हें नुक्सान का विस्तृत ब्यौरा दिया। इस मौके पर उन्होंने शीघ्र उदार सहायता की मांग की। इस दौरान जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा, अतिरिक्त जिलाधीश अजय यादव, विभिन्न उपमंडलाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी टीम के साथ उपस्थित रहे। बता दें कि ये दल सोलन के उपरांत शिमला तथा किन्नौर जिलों में भारी वर्षा से हुए नुक्सान का जायजा लेगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!