शिमला में धूमधाम से मनाया Christmas का त्यौहार, Snowfall न होने से मायूस हुए सैलानी

Edited By Vijay, Updated: 25 Dec, 2019 03:59 PM

celebrated christmas festival in shimla

पहाड़ों की रानी शिमला क्रिसमस पर गुलजार हो गई है। शिमला में बड़ी धूमधाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया। गिरजाघरों को खास कर सजाया गया है और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया। सुबह से ही गिरजाघरों में लोग प्रार्थना करने पहुंच गए थे।

शिमला (तिलक राज): पहाड़ों की रानी शिमला क्रिसमस पर गुलजार हो गई है। शिमला में बड़ी धूमधाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया। गिरजाघरों को खास कर सजाया गया है और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया। सुबह से ही गिरजाघरों में लोग प्रार्थना करने पहुंच गए थे। शिमला के रिज मैदान के क्राइस्ट चर्च में 11 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
PunjabKesari, Christ Church Image

प्रार्थना सभा से आधा घंटा पहले बैल बजाई गई। वहीं प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी क्राइस्ट चर्च में पहुंकर प्रार्थना सभा में भाग लिया, साथ ही लोगों को क्रिसमस की बधाई भी दी। इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित कीं।
PunjabKesari, Christ Church Image

प्रभु यीशु मसीह ने सच्चाई के लिए दिया था बलिदान

इस अवसर पर राज्याल ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने सच्चाई के लिए बलिदान दिया था और गरीबों की सेवा करने और प्रेम भाव का संदेश दिया था। उनके सन्देश को हमें भी आगे बढ़ाना चाहिए। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब भारतीय हैं ऐसी भावना होनी चाहिए। वहीं इस मौके पर राज्यपाल ने  पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि अटल जी ने देश के विकास और राजनीति में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने भी प्रेम भाव का संदेश दिया, हमें उनसे भी प्रेणना लेनी चाहिए।
PunjabKesari, Governor Image

सैलानियों की व्हाइट क्रिसमस की आस टूटी

क्रिसमस मानाने के लिए काफी तादाद में बाहरी राज्यों से सैलानी भी शिमला पहुंचे हैं। खास कर व्हाइट क्रिसमस की आस में सैलानी शिमला पहुंचे थे लेकिन सैलानियों को इस बार निराशा ही हाथ लगी। हिमाचल में मौसम विभाग अनुसार 29 दिसम्बर तक मौसम साफ बना रहेगा। अगले साल 2 जनवरी से हिमाचल में मौसम रुख बदलेगा और बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
PunjabKesari, Ridge Ground Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!