Kangra: नशा तस्कर के कमरे में पुलिस की दबिश, चिट्टे की खेप सहित लाखाें का कैश और गहने बरामद

Edited By Vijay, Updated: 26 Nov, 2025 05:53 PM

cash worth lakhs and jewellery recovered along with heroin

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पालमपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घुघर टांडा स्थित एक किराए के कमरे में छापेमारी की.....

पालमपुर (भृगु): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पालमपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घुघर टांडा स्थित एक किराए के कमरे में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ चिट्टा, नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं।

PunjabKesari

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी के कमरे की तलाशी के दौरान 34 ग्राम चिट्टा, 4 लाख 6 हजार 100 रुपए नकद, 2 डिजिटल तराजू, 2 पासपाेर्ट और सोने के गहने बरामद हुए हैं। पुलिस के लिए यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि आरोपी के पास से डिजिटल तराजू मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी इसी कमरे से नशे का काराेबार कर रहा था। पुलिस अब अपनी जांच में इस पहलू को खंगाल रही है कि आरोपी कब से इस काराेबार में संलिप्त है और उसका नैटवर्क कहां तक फैला हुआ है।

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद नकदी और सोना नशे के कारोबार से ही अर्जित किया गया है या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!