परौर-लाहला लिंक रोड पर हादसा : बाइक सवार को घसीटता ले गया गाड़ी चालक, छलांग लगाकर बचाई जान

Edited By Vijay, Updated: 25 Dec, 2021 10:31 PM

car driver dragged the bike rider saved his life by jumping

परौर-लाहला संपर्क मार्ग में शनिवार देर रात्रि करीब 7 बजे एक भयंकर दुर्घटना हुई। परौर से लाहला की तरफ जा रहे एक बाइक सवार को लाहला की तरफ से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टक्कर इतनी जबरस्त हुई कि गाड़ी वाला बाइक को लगभग 250 से 300 मीटर...

सुलह (अतुल वर्मा): परौर-लाहला संपर्क मार्ग में शनिवार देर रात्रि करीब 7 बजे एक भयंकर दुर्घटना हुई। परौर से लाहला की तरफ जा रहे एक बाइक सवार को लाहला की तरफ से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरस्त हुई कि गाड़ी वाला बाइक को लगभग 250 से 300 मीटर तक घसीटता ही ले गया। गनीमत यह रही कि जब टक्कर हुई तो बाइक सवार ने एकदम से छलांग लगा कर अपनी जान बचाई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे (बाइक सवार को) पालमपुर अस्पताल ले गए। बाइक सवार की पहचान अरुण कुमार पुत्र मुल्तान सिंह निवासी हंगलोह के रूप में हुई है। भवारना पुलिस थाना प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि इस दुर्घटना में गाड़ी चालक नशे में था, जिस कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!