Breaking News :नाहन में गोविंदगढ़ मोहल्ले से मिले 15 और कोरोना पॉजिटिव

Edited By prashant sharma, Updated: 25 Jul, 2020 01:35 PM

breaking news  15 more corona positives from govindgarh locality in nahan

प्रदेश का नाहन शहर अब कोरोना का गढ़ बन चुका है। शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ले में शनिवार को एक बार फिर 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। नाहन से प्रतिदिन कुछ मामले सामने आ रहे हैं।

नाहन : प्रदेश का नाहन शहर अब कोरोना का गढ़ बन चुका है। शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ले में शनिवार को एक बार फिर 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। नाहन से प्रतिदिन कुछ मामले सामने आ रहे हैं। लगातार कोरोना संक्रमितों के सामने आने के बाद प्रशासन ने यहां लॉकडाउन घोषित किया है। शनिवार दोपहर को भी यहां 15 केस आए है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को 100 सैंपल पेंडिग थे, उनकी रिपोर्ट में ही ये 15 मामले आए हैं। इन मामलों के बाद गोविंदगढ़ मोहल्ले में ही 150 संक्रमित आ चुके हैं। जानकारी के अनुसार 15 में 11 महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 11 से 68 वर्ष के मध्य है और 4 पुरूष है, जिनकी उम्र 14 से 65 साल के मध्य है। जिलाधीश डॉ. आरके परूथी ने इन मामलों की पुष्टि की है, साथ ही सभी को कोविड सेंटर भेजे जाने के तैयारी भी शुरू कर दी है। शनिवार को अब तक सोलन से 31, चंबा से सात और नाहन से 15 मामले सामने आ चुके हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!