दसवीं के छात्रों को प्रमोट करने प्रारुप तैयार करने के लिए बोर्ड ने की वर्चुअल मीटिंग

Edited By prashant sharma, Updated: 11 May, 2021 11:37 AM

board held a virtual meeting to prepare format to promote students of class x

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण प्रदेश सरकार ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट कर जमा एक में भेजने का निर्णय लिया है। सरकार के निर्णय के उपरांत अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

धर्मशाला (नवीन): कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण प्रदेश सरकार ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट कर जमा एक में भेजने का निर्णय लिया है। सरकार के निर्णय के उपरांत अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से इस संदर्भ में प्रारूप तैयार किया जा रहा है जिसको लेकर बोर्ड ने शिक्षक संघों से विचार-विमर्श भी शुरु कर दिया है। सोमवार को बोर्ड के अधिकारी वर्चुअल रुप से टी.जी.टी. एसोसिएशन के पदाधिकारियों से जुड़े तथा उनसे सुझाव प्राप्त किए। बुधवार को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. सुरेश कुमार सोनी बोर्ड के अन्य अधिकारियों से वर्चुअल रुप से जुड़ेगें तथा तैयार किए जा रहे प्रारुप को अंतिम रुप देने की दिशा की ओर बढ़ेंगे।

सोमवार को करीब 11 बजे से शुरु हुई इस वर्चुअल मीटिंग में बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. सुरेश कुमार सोनी, बोर्ड सचिव अक्षय सूद सहित अन्य बोर्ड अधिकारियों ने टी.जी.टी. एसोसिएशन के पदाधिकारियों से दसवीं के विद्यार्थियों को प्रमोट संबंधी विषय पर सुझाव प्राप्त किए। दसवीं के नियमित परीक्षार्थियों को अंक देने के दौरान कौन से मानदंड अपनाए जाएंगे तथा एस.ओ.एस. के परीक्षार्थियों के लिए कौन से मानदंड अपनाए जाएं, इस पर चर्चा की गई। बोर्ड आगामी दिनों में प्राइवेट स्कूलों की एसोसिएशन के साथ भी वर्चुअल मीटिंग करेगा तथा उनसे भी बहुमूल्य सुझाव प्राप्त करेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सुरेशकुमार सोनी ने बताया कि सोमवार को टी.जी.टी. एसोसिएशन के 8 पदाधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग की गई है। आगामी दिनों में अन्य एसोसिएशन के साथ मीटिंग कर सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। बहुमूल्य सुझाव प्राप्त करने के बाद अगले सप्ताह तक एक विस्तृत प्रारुप तैयार कर लिया जाएगा तथा उसकी नोटिफिकेशन जारी की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!