नगर निगम मंडी पर भाजपा का कब्जा, 11 सीटों पर दर्ज की जीत

Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2021 12:12 AM

bjp takes over municipal corporation mandi

नगर निगम मंडी के लिए पहली बार हुए चुनाव में भगवा लहराया है। भाजपा ने 15 सीटों में से 11 पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस के खाते में 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर-1 खलियार से कांग्रेस प्रत्याशी अलकानंदा हांडा ने भाजपा प्रत्याशी वंदना ठाकुर को...

मंडी (रजनीश हिमालयन): नगर निगम मंडी के लिए पहली बार हुए चुनाव में भगवा लहराया है। भाजपा ने 15 सीटों में से 11 पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस के खाते में 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर-1 खलियार से कांग्रेस प्रत्याशी अलकानंदा हांडा ने भाजपा प्रत्याशी वंदना ठाकुर को 225 वोट से, पुरानी मंडी में भाजपा के वीरेंद्र ने कांग्रेस के आदित्य को 639 मतों से, पड्डल वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सोमेश ने कांग्रेस के पुष्पराज को 306 मतों से, नेला वार्ड से कांग्रेस के राजेंद्र मोहन ने भाजपा के प्रत्याशी गिरीश को 463 से, मंगवाई वार्ड से भाजपा उम्मीदवार विशाल ठाकुर को कांग्रेस के योगराज ने 45 वोटों से , सन्यारड वार्ड से भाजपा के वीरेंद्र सिंह आर्य ने आजाद उम्मीदवार विनोद को 539 मतों से हराया। इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार को 113 वोट मिले।

तल्याहड़ वार्ड में भाजपा की सुदेश ने कांग्रेस प्रत्याशी अंजली को हराया, वार्ड-8 पैसेल कालोनी-1 में भाजपा के हरदीप सिंह ने कांग्रेस के नवीन कुमार को, वार्ड नंबर-9 पैलेस कालोनी-2 से भाजपा की सुमन ठाकुर, वार्ड नंबर-10 में भाजपा की नेहा, वार्ड नंबर-11 में भाजपा की निर्मल वर्मा, वार्ड नंबर-12 से भाजपा प्रत्याशी माधुरी और वार्ड नंबर-13 से भाजपा दीपाली जस्वाल ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-14 से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण भानू और वार्ड नंबर-15 से कांग्रेस की अंजय कुमारी ने जीत दर्ज की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!