Bilaspur में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 5 जगह भूस्खलन से यातायात पूरी तरह बाधित

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Aug, 2025 05:18 PM

bilaspur rain traffic disrupted

जिला भर में गत दिवस हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होकर रह गया है। जानकारी के अनुसार गत रात 5 जगहों पर सड़कों पर भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

बिलासपुर (बंशीधर): जिला भर में गत दिवस हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होकर रह गया है। जानकारी के अनुसार गत रात 5 जगहों पर सड़कों पर भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर तीन स्थानों पर यातायात केवल एकतरफा संचालित किया जा रहा है। हालांकि मंगलवार सुबह लाेक निर्माण विभाग ने मशीनरी लगाकर चारों सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है जबकि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टोल प्लाजा बलोह, समलेटू व मेहला के पास साथ लगती पहाड़ियों से भूस्खलन होने से यातायात एकतरफा है। जानकारी के अनुसार जिला में गत दिवस से हो रही बारिश के कारण सबसे जयादा नुक्सान घुमारवीं उपमंडल में हुआ है।

यहां जल शक्ति विभाग की 31 योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें 27 पेयजल, 3 सिंचाई और 1 सीवरेज योजना शामिल हैं। पेयजल योजनाओं के प्रभावित होने से संबंधित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। घुमारवीं उपमंडल में व्यक्तिगत संपत्ति को भी भारी नुक्सान पहुंचा है। घुमारवीं उपमंडल के भदरौण में बलदेव की गऊशाला गिरने से 5 हजार रुपए, नानावां में हंसरी देवी का कच्चा मकान गिरने से 50 हजार रुपए और त्यून खास में अमरती देवी का कच्चा मकान गिरने से 40 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है। इसी तरह झंडूता उपमंडल के थापर गांव में शेर सिंह की गऊशाला गिरने से 20 हजार रुपए, बरड़ गांव में रमेश के पक्के मकान को आंशिक क्षति से 20 हजार रुपए तथा चरेड़ी-बड़गांव में प्रकाश चंद के शौचालय के गिरने से 20 हजार रुपए के नुक्सान का आकलन किया गया है।

लोक निर्माण विभाग को सड़कों, नालियों और डंगों के क्षतिग्रस्त होने से 1 करोड़ 74 लाख 30 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है, जबकि जल शक्ति विभाग को 41 लाख रुपए के नुक्सान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने गत रात काे बंद हुई ब्रह्मपुर-दयोथ, नयनादेवी-भाखड़ा, मयोथी और नयनादेवी-नकराना सड़कों को मशीनरी की मदद से यातायात के लिए बहाल कर दिया है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा राहत और दोबारा स्थापन कार्य जारी हैं तथा नुक्सान का मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!