Bilaspur: शराब के नशे में व्यक्ति पर किया हथौड़े से हमला

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Oct, 2025 03:27 PM

bilaspur man beating

थाना कोट कहलूर के अंतर्गत गांव दबट में गत बुधवार रात को एक व्यक्ति ने शराब के नशे में पड़ोसी पर हमला कर दिया।

बिलासपुर (बंशीधर): थाना कोट कहलूर के अंतर्गत गांव दबट में गत बुधवार रात को एक व्यक्ति ने शराब के नशे में पड़ोसी पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार दर्शन कुमार निवासी गांव दबट डाकघर मजारी तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर के साथ पहले गांव के एक व्यक्ति ने पहले झगड़ा किया और बाद में जान से मारने की धमकी दी। देर रात आरोपी दर्शन कुमार के घर पहुंचा और हथौड़े से उसकी दाहिनी बाजू पर वार कर फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी आनंदपुर साहिब ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीएचसी घवांडल में उसका मैडीकल परीक्षण किया गया। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि थाना कोट कहलूर पुलिस द्वारा मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!