Bilaspur: कोलडैम झील में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Oct, 2025 07:00 PM

bilaspur koldam lake unidentified body recovered

कोलडैम झील से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। झील में शव दिखाई देने पर सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

बिलासपुर (विशाल): कोलडैम झील से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। झील में शव दिखाई देने पर सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीआईएसएफ सहायक उपनिरीक्षक मंगल सिंह और मुख्य आरक्षी संजीव कुमार ने इस शव की सूचना सलापड़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सलापड़ पुलिस चौकी से सहायक उप निरीक्षक बलदेव राज अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम ने सीआईएसएफ कर्मियों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया गया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान करने और मृत्यु के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!