Bilaspur: ओयल पंचायत में तेंदुए का खौफ, ग्रामीणों ने वन विभाग से की पकड़ने की मांग

Edited By Jyoti M, Updated: 20 Jul, 2025 01:19 PM

bilaspur fear of leopard in oyal panchayat

नगर के साथ लगती ओयल पंचायत में आजकल तेंदुए की दहशत है। लोग शाम होने पर घरों में दुबक रहे हैं तथा रात को घर से निकलने से भी डर रहे हैं। ओयल पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि यह पंचायत बिलासपुर नगर के समीप पूर्वी छोर पर है। कुछ दिनों से तेंदुआ...

बिलासपुर, (राम सिंह): नगर के साथ लगती ओयल पंचायत में आजकल तेंदुए की दहशत है। लोग शाम होने पर घरों में दुबक रहे हैं तथा रात को घर से निकलने से भी डर रहे हैं। ओयल पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि यह पंचायत बिलासपुर नगर के समीप पूर्वी छोर पर है। कुछ दिनों से तेंदुआ कुत्तों व मवेशियों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बना रहा है। गत दिवस रात्रि के समय तेंदुआ एक दुकान की बगल में हमले की फिराक में घात लगाकर बैठा था कि हमले से पूर्व ही पालतू कुत्ते ने तेंदुए पर हमला कर दिया, जिसके कारण उसे भागना पड़ा। 

यह घटना बिलासपुर नगर में खूब चर्चा का विषय बनी हई है। आसपास के लोगों का कहना है कि यह खतरनाक तेंदुआ लोगों के घरों में घुस कर छोटे बच्चों को उठाने की फिराक में भी रहता है। इस घटना से एक दिन पूर्व इसी गांव में ब्यासा देवी के घर में तेंदुए ने घुस कर हमला करने का प्रयास किया था, लेकिन ब्यासा देवी व उसके परिजनों ने तेंदुए की आहट सुन कर शोर मचा दिया जिससे तेंदुआ भाग गया। 

इस तेंदुए के आतंक से ग्रामीण डर के मारे सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग व प्रशासन से आग्रह किया कि शीघ्र इस खतरनाक तेंदुए को पकड़कर जंगल या चिड़िया घर में भेजने की मांग की।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!