नशीले कैप्सूलों के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार, जानिए पुलिस को कैसे मिली सफलता

Edited By Vijay, Updated: 26 Mar, 2022 11:52 PM

bike rider youth arrested with intoxicating capsules

पुलिस के एसआईयू सैल ने चम्बा-जोत मार्ग पर बाइक सवार युवक से 200 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कागजी औपचारिकताएं निपटाने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है।

चम्बा (काकू): पुलिस के एसआईयू सैल ने चम्बा-जोत मार्ग पर बाइक सवार युवक से 200 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कागजी औपचारिकताएं निपटाने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है। एसआईयू सैल की टीम मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में चम्बा-जोत मार्ग पर सुल्तानपुर चौक के पास पैट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आ रहे युवक को रोका गया। पुलिस टीम को देखकर युवक घबरा गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से नशीले कैप्सूल बरामद किए। डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। युवक को जमानत पर रिहा कर दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!