Edited By Vijay, Updated: 01 Jan, 2022 07:39 PM

हरोली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक बाइक सवार से चूरा-पोस्त की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। जानकारी के अनुसार टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी शिव प्रकाश, विकास दीप व एसआईयू से मनोज कुमार तथा राकेश...
टाहलीवाल (गौतम): हरोली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक बाइक सवार से चूरा-पोस्त की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। जानकारी के अनुसार टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी शिव प्रकाश, विकास दीप व एसआईयू से मनोज कुमार तथा राकेश कुमार पर आधारित टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक सवार नशीले पदार्थ की खेप लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने अमराली-दुलैहड़ लिंक रोड पर एक बाइक सवार को जांच के लिए रोका, जिसके कब्जे से 2.48 किलोग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद किया। आरोपी की पहचान राजीव सिंह निवासी छैत्रां के रूप में की गई है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here