Edited By Kuldeep, Updated: 14 Feb, 2026 06:21 PM

जिला सिरमौर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआईयू नाहन की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसआईयू की टीम गश्त पर थी।
नाहन (आशु): जिला सिरमौर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआईयू नाहन की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसआईयू की टीम गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि रणवीर सिंह पुत्र हवा सिंह निवासी गांव बुड्डा खेड़ा लाठ्ठर, डाकघर खास, तहसील जुलाणा, जिला जींद (हरियाणा), हाल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन काफी समय से नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों में चरस बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा और उसके कब्जे से 222 ग्राम चरस बरामद की। इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि
पुलिस ने आरोपी रणवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने की तैयारी में था। मामले की जांच की जा रही है।