किरपालपुर में हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 01 Apr, 2022 11:50 PM

bike driver dies due to collision by unknown vehicle

किरपालपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जसवंत सिंह के बयान पर दर्ज किया गया कि जब वह अपने मोटरसाइकिल पर नालागढ़ की ओर जा रहा था तो किरपालपुर में कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर...

नालागढ़ (ब्यूरो): किरपालपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जसवंत सिंह के बयान पर दर्ज किया गया कि जब वह अपने मोटरसाइकिल पर नालागढ़ की ओर जा रहा था तो किरपालपुर में कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। घायल मोटरसाइकिल चालक को नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोटरसाइकिल चालक की पहचान अमित शर्मा (27) पुत्र बृजभूषण शर्मा निवासी वार्ड नंबर-8 नालागढ़ के रूप में हुई। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में छानबीन शुरू कर दी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!