HRTC कंडक्टर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बने बेली राम कुल्लवी, नील कमल को प्रधान की कमान

Edited By Vijay, Updated: 18 Nov, 2018 08:49 PM

beli ram kullvi becomes state president of hrtc conductor union

एच.आर.टी.सी. कंडक्टर यूनियन के राज्य स्तरीय चुनाव सुंदरनगर में रविवार को मुख्य सलाहकार नत्थू राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुए, जिसमें प्रदेश भर से आए डैलीगेट्स ने भाग लिया।

सुंदरनगर (नितेश): एच.आर.टी.सी. कंडक्टर यूनियन के राज्य स्तरीय चुनाव सुंदरनगर में रविवार को मुख्य सलाहकार नत्थू राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुए, जिसमें प्रदेश भर से आए डैलीगेट्स ने भाग लिया। इस अवसर पर बेली राम कुल्लवी प्रदेशाध्यक्ष और नरेंद्र कुमार नेगी उपाध्यक्ष चुने गए, जबकि नील कमल गुप्ता प्रधान व रामलोक चौधरी वरिष्ठ उपप्रधान, संजय कुमार सरकाघाट, यशपाल धर्मशाला, श्रवण कुमार बिलासपुर व प्रकाश चंद नेगी रिकांगपिओ उपप्रधान, कृष्ण चंद महामंत्री, सुभाष चंद्र व यशवंत ठाकुर सह सचिव, युवराज ठाकुर कोषाध्यक्ष, शरण दास और पंकज कुमार कोषाध्यक्ष, नाथू राम ठाकुर व प्यारे लाल कश्यप मुख्य सलाहकार, सदीक मोहम्मद व हरी राम सैनी सलाहकार, विनोद कुमार, रमेश चंद तथा चेतराम कानूनी सलाहकार, विश्वनाथ व किशन चंद संगठन सचिव, प्रकाश चंद कुल्लू, इम्तियाज मोहम्मद लेखा परीक्षक, विनय वलिया व रामेश्वर राम प्रचार सचिव तथा गौरव धीमान व देवेंद्र कुमार को प्रैस सचिव चुना गया। इसके अलावा उमाकांत नालागढ़, राकेश कुमार सुंदरनगर, तेजराम सुंदरनगर, मान सिंह मंडी, वीरी सिंह सकलानी मंडी, सुरेश चंद धर्मशाला, दुनी चंद सुंदरनगर, सुरेश कुमार बिलासपुर, जयपाल बिलासपुर व योगेश कुमार बिलासपुर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

सरकार के समक्ष उठाई जाएंगी परिचालकों की समस्याएं
प्रधान नील कमल गुप्ता ने कहा कि कहा कि यूनियन परिवहन निगम के लिए कुछ अलग बड़ा करना चाहती है, जिसमें अभी तक जो सबसे बड़ी समस्या परिचालकों के रिक्त पद हैं इसके लिए सरकार से निवेदन किया जाएगा कि जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरा जाए। उन्होंने कहा की आज के समय में परिचालक 18-20 घंटे ड्यूटी दे रहा है और किसी गम या खुशी के मौके पर भी उसे घर जाने के लिए छुट्टी नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा की सरकार से आग्रह कर हिमाचल पथ परिवहन निगम में परिचालकों के पदों को जल्दी भरा जाए इसके साथ भी एच.आर.टी.सी. में और भी कई प्रकार की समस्या है जिसमें कई ई.टी.एम मशीन खराब पड़ी हैं, परिचालकों को रात्रि भत्ता और डी.यू. समय पर नहीं दिया जा रहा। इसके लिए सरकार से मांग उठाई जाएगी ताकि सभी प्रकार की समस्याओं का हल हो सके। उन्होंने कहा की सरकार को जल्द कोई ऐसा कदम उठाना चाहिए ताकि समय पर परिचालकों की समस्या का हल हो।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!