गुरु का लाहौर में बसंत पंचमी मेला संपन्न, हजारों की संख्या में संगत ने लिया भाग

Edited By Vijay, Updated: 16 Feb, 2021 05:30 PM

basant panchami fair in bilaspur

हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों के बीच में स्थित जिला बिलासपुर के गुरु का लाहौर में गुरु गोबिंद सिंह जी के विवाह उत्सव बसंत पंचमी का मेला धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। इस बसंत पंचमी मेला के दौरान लगभग एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहब...

नयनादेवी (मुकेश): हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों के बीच में स्थित जिला बिलासपुर के गुरु का लाहौर में गुरु गोबिंद सिंह जी के विवाह उत्सव बसंत पंचमी का मेला धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। इस बसंत पंचमी मेला के दौरान लगभग एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहब में दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि कोविड-19 महामारी के इस दौर में काफी संख्या में श्रद्धालु दरबार साहिब में पहुंचे और गुरु महाराज के विवाह की उत्सव के इस पावन बेला पर संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
PunjabKesari, Granthi Image

एक ओर जहां जगह-जगह पर लगरों का आयोजन किया गया, वहीं पर श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। हिमाचल प्रदेश सरकार, पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी प्रयास किए गए लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि ट्रैफिक जाम की समस्या से श्रद्धालुओं को जूझना पड़ा। हालांकि मौके पर मेला अधिकारी डीएसपी अभिमन्यु स्वयं मौजूद रहे और ट्रैफिक जाम को बार-बार खुलवाते रहे।

जिला बिलासपुर के तहत गुरुद्वारा गुरु का लाहौर वह स्थान है जहां पर गुरु महाराज के लावा फेरे हुए थे और विवाह उत्सव मनाया गया था जबकि सेहरा साहिब वह स्थान है जहां पर गुरु महाराज की सेहरा बंधी हुई थी। ये दोनों ही कुछ ही दूरी पर स्थित हैं जहां पर हर वर्ष बसंत पंचमी के दिन 2 दिवसीय मेला लगता है, जिसमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु इस उत्सव में भाग लेते हैं और अपना जीवन धन्य करते हैं। डीएसपी श्रीनयनादेवी अभिमन्यु ने बताया कि बसंत पंचमी मेला के दौरान एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पुलिस बल पर्याप्त संख्या  में तेनात रहे और मेला सुख शांति के साथ संपन्न हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!