Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Mar, 2026 01:59 PM

Chamba News : जिला चंबा की भजोत्रा पंचायत के रनहोटी गांव में आपसी कहासुनी के बाद भड़की हिंसा में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
Chamba News : जिला चंबा की भजोत्रा पंचायत के रनहोटी गांव में आपसी कहासुनी के बाद भड़की हिंसा में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रनहोटी निवासी महंतु (56 वर्ष) का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर तीखा विवाद हो गया। बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। इसी बीच, आरोपी ने तैश में आकर महंतु के सिर पर पत्थर से जोरदार प्रहार कर दिया। हमले के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बीच-बचाव किया और घायल महंतु को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल का मेडिकल करवाया गया है।
जानें पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?
पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा, "पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने तलब किया है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"