मुकेश अग्रिहोत्री देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने : कंवर

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Feb, 2020 10:32 PM

baduhi agrihotri haseen sapne kanwar

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने का सपना अधूरा ही रह जाएगा।

बड़ूही (अनिल): ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने का सपना अधूरा ही रह जाएगा। आज जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कंवर ने कहा कि 2 वर्ष के छोटे से कार्यकाल में ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक से बढ़कर एक योजनाएं चलाई हैं जिनसे हर वर्ग के लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश में सभी लोग जयराम ठाकुर सरकार से पूरी तरह खुश हैं। इसी कड़ी में आने वाले 3 वर्षों में ऐसी अनेक और योजनाएं लाई जाएंगी। कंवर ने कहा कि नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से 3 वर्ष पहले ही मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्ष 2022 में एक नया इतिहास लिखेगी और भाजपा की सरकार लगातार दूसरी बार सत्तासीन होगी।

कांग्रेस पार्टी अपना अंदरूनी झगड़ा नहीं सुलझा पा रही है

उन्होंने कहा कि आऊटसोर्स पर चल रही कांग्रेस पार्टी के नेता दिल्ली में आप की जीत पर खुशियां मना रहे हैं। इस पर कांग्रेस पार्टी में झगड़ा खुलकर सामने आ चुका है। पिछले 3 महीने से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपना अंदरूनी झगड़ा नहीं सुलझा पा रही है। प्रदेशाध्यक्ष के नाम के अलावा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को न प्रदेश की कार्यकारिणी का पता है और न ही जिलों व मंडलों की कार्यकारिणी का। ऐसे में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का मनोबल पूरी तरह से टूट चुका है और कांग्रेस पार्टी जमीन से पूरी तरह से उखड़ चुकी है। मुकेश अग्निहोत्री सिर्फ अखबारों की सुर्खियों में बन रहने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते हैं। मुकेश जमीनी हकीकत को नहीं देख पा रहे और न ही लोगों की नब्ज को टटोल पा रहे हैं। वर्ष 2022 जब आएगा तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक चुकी होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!