अटल टनल के नार्थ पोर्टल में हिमस्खलन, 2 घंटे रुका रहा चंद्रा नदी का बहाव

Edited By Vijay, Updated: 20 Apr, 2023 06:07 PM

avalanche in north portal of atal tunnel

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हिमस्खलन होने से चंद्रा नदी का बहाव रुक गया। कोकसर के पास हुए हिमस्खलन से अवरुद्ध नदी का बहाव कुछ ही देर बाद बहाल हो गया लेकिन अटल टनल के पास लगभग 2 घंटे नदी का बहाव रुका रहा।

केलांग (ब्यूरो): अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हिमस्खलन होने से चंद्रा नदी का बहाव रुक गया। कोकसर के पास हुए हिमस्खलन से अवरुद्ध नदी का बहाव कुछ ही देर बाद बहाल हो गया लेकिन अटल टनल के पास लगभग 2 घंटे नदी का बहाव रुका रहा। 2 घंटे बाद पानी ने अपना रास्ता बना लिया जिससे बड़ा खतरा टल गया। हिमस्खलन से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन जगह-जगह हो रहे हिमस्खलन से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। अधिक हिमपात होने के कारण अटल टनल से कोकसर के बीच यातायात गत बुधवार से ठप्प हो गया है। लाहौल-स्पीति में भारी हिमपात होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

कोकसर, डिम्फुक, सिस्सू और गोंदला में हिमपात के साथ बर्फीली हवाएं चल रही हैं जिस कारण ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। मनाली के सोलंगनाला से अटल टनल के साऊथ पोर्टल और नॉर्थ पोर्टल से तांदी तक हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। हालांकि प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। लाहौल-स्पीति के डीसी सुमित खिमटा ने बताया कि लगातार हो रहे हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमपात से हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मौसम साफ होने तक घरों से बाहर न निकलें।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!